भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति (खरवार) की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप मामले में अबतक किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता के परिजनों ने महिला आयोग में आवेदन दिया है।
परिजनों का कहना है कि आरोपितों ने 29 जुलाई को किशोरी को खेत मे ले जाकर गैंगरेप किया। 10 घंटे बाद खेत मे बेहोशी की हालत में मिली। पीड़िता अभी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं आरोपित अमन यादव, रवि रौशन यादव, अंकुश यादव को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। इधर, परिजनों को प्राथमिकी दर्ज करने पर हत्या की धमकी दी जाती रही। पीड़िता और उसके पिता को रोज थाने से थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार सिंह लौटाते रहे।
4 अगस्त को फिर से आवेदन लिखवाया। थानाध्यक्ष ने न तो मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत ले जाकर बयान कराया और न ही पीड़िता का मेडिकल कराया।