Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/मानवता शर्मसार: 50 रुपए चोरी के आरोप में किशोर की जमकर पिटाई, वसूले ₹5 हजार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 9, 2020

BIHAR/मानवता शर्मसार: 50 रुपए चोरी के आरोप में किशोर की जमकर पिटाई, वसूले ₹5 हजार

बेगूसराय. बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) में मानवता को शर्मसार करती घटना सामने आई है. महज 50 रुपए की चोरी के आरोप में किशोर की जमकर पिटाई की गई है. दबंगों द्वारा किशोर की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई. इतना ही नहीं जब पीड़ित को छुड़ाने के लिए उसकी दादी मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी धक्का मार कर बाहर कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद जब पीड़ित के पिता मौके पर पहुंचे तो 5000 रुपये जुर्माने की राशि वसूल कर युवक को छोड़ा गया. घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा वार्ड 11 की है.

पूरा मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा गांव वार्ड 11 की है. पीड़ित अंकित कुमार ने आरोप लगाया है बीते शनिवार की शाम जब वह सड़क किनारे खेल रहा था. उसी वक्त वार्ड 11 निवासी राममाया देवी वहां पहुंची और किसी काम को करने के लिए कहा. काम करने की एवज में उन्होंने 50 रुपया देने का वादा किया और राम माया देवी अंकित कुमार को लेकर अपने घर चली गई. बाद में राम माया देवी ने अंकित कुमार पर 50 रुपए चोरी का आरोप लगाया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. लोगों द्वारा पीड़ित अंकित कुमार की दादी गंगा देवी को इस घटना की जानकारी दी गई तो वह अपने पोते को छुड़ाने के लिए उसके घर पहुंची जहां राम माया देवी ने गंगा देवी के साथ भी गाली गलौज की एवं धक्के मार कर बाहर कर दिया.