Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME/भाभी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जान मारने की कोशिश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 9, 2020

BIHAR CRIME/भाभी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जान मारने की कोशिश

दरभंगा । बिरौल थानाक्षेत्र की एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया है। मामले में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति स्व. संजय यादव और भैंसुर मुकेश यादव कोलकता की एक कंपनी में एक साथ चालक का काम करते थे। जहां डेढ़ वर्ष पूर्व भैंसुर ने पति की हत्या मार पीटकर कर दी। इस मामले में कुछ नहीं हुआ। किसी तरह से अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहने लगी। लेकिन, इस कंपनी से मिलनेवाले सात लाख रुपयों का गबन करने के लिए ससुराल वालों ने साजिश की। परिवार के सहयोग से छोटे देवर गौरी यादव ने शारीरिक संबंध बनाया।

जब डेढ़ माह की गर्भवती हो गई और घरवालों को जानकारी दी तो सभी मिलकर हत्या करने की कोशिश की। करंट लगाकर मारने का प्रयास किया गया। इस बीच पति के कंपनी से प्राप्त सात लाख रुपये भी गबन कर लिए। ससुराल वालों ने कहा कि जिस काम का इंतजार था वह हो गया।

अब इसकी हत्या कर देंगे। पुत्र शिवम को दूर कर दिया। दोनों पुत्रियों के साथ मुझे मारने का प्रयास किया गया। जहां से दोनों बेटियों के साथ किसी तरह से बहेड़ी थाना स्थित मायके पहुंची।

महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बहुत जल्द आरोपितों को दबोच लिया जाएगा।