बताया जाता है कि 5 महीना पहले उसके पति की मौत हो गई थी। मौत के बाद से ही महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं रह रही थी। महिला शुक्रवार को 3 बजे ससुराल के लिए निकली थी। लेकिन शनिवार को तीनों का शव बांधी पंचायत के समीप आहर में मिली। वहीं सिरदला थाना के चौकीदार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। आगे मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, महिला के पति विजय राजवंशी का इसी साल कोलकाता में मार्च महीने में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति की मौत के चलते महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। तब से लेकर आज तक वह अपने मायके मेसकौर थाना क्षेत्र के नन्हू पथरा गांव में रहती थी। मायके से ही उसका इलाज भी चल रहा था। उसके दो बच्चे भी साथ में ही रहते थे।
महिला के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को वह अपने मायके से ससुराल जाने की बात कहकर निकली थी। मगर महिला ससुराल ना जाकर सिरदला थाना क्षेत्र के ही लौन्द स्टेशन के समीप एक आहर में पहुंची। फिर उसने दोनों बच्चों को गमछे से लपेटा और आहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब गांव के लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गोताखोर को बुलाकर दोनों शव को निकाला गया।