न्यूज डेस्क: सीएम नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद बिहार के लोगों को सम्बोधित करने हुए कई सारी घोषणाएं की। इन घोषणाओं में एक इस घोषणा उन्होंने प्लाज्मा डोनेट करने वाले लोगों के लिए भी किया।
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश ने घोषणा किया की वैसे लोग जो कोरोना के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट करते हैं। उन लोगों को बिहार सरकार 5 हजार रूपये का इनाम देगी। साथ ही साथ उन्हें सम्मानित किया जायेगा।
दरअसल प्लाज्मा थेरेपी के द्वारा पटना एम्स में कोरोना का इजाल चल रहा हैं। इससे अभी तक 58 कोरोना मरीजों का इलाज हुआ हैं। ये मरीज प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हो कर घर जा चुके हैं।
कौन कर सकता है डोनेट।
पूर्व में कोरोना संक्रमित होकर स्वस्थ हो चुके मरीज अपना प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं। इस प्लाज्मा के द्वारा दिये गए रक्त से प्लाज्मा को अति गंभीर मरीजों के शरीर में चढ़ाया जाता है। इससे मरीज का कोरोना संक्रमण समाप्त हो जाता हैं।