Kosi Live-कोशी लाइव Akshay Kumar Upcoming Movies: अक्षय कुमार लगा देगें फ़िल्मों की लाइन, आप बस देखते जाइए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 5, 2020

Akshay Kumar Upcoming Movies: अक्षय कुमार लगा देगें फ़िल्मों की लाइन, आप बस देखते जाइए

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar Upcoming Movies: ऐसा कहा जाता है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब अक्षय कुमार की दो फ़िल्में आपस में क्लैश हो जाएंगी। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक साल के अंदर 4 से 5 फ़िल्में रिलीज़ कर देते हैं। कोरोना काल में भी उनकी स्पीड थम नहीं रही है। लगातार नई घोषाणाएं हो रही हैं। 7 फ़िल्में और एक वेब सीरीज़ है, जिसमें अक्षय कुमार स्टार हैं और जिनका अभी रिलीज़ होने बाकि है। आइए जानते हैं...

ये हैं रिलीज़ को तैयार

अक्षय कुमार की दो ऐसी फ़िल्में हैं, जो रिलीज़ को तैयार हैं। पहली लक्ष्मी बम, जिसे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा। वहीं, दूसरी फ़िल्म है रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सूर्यवंशी। इस फ़िल्म को मार्च में ही रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वज़ह से इसे दिसंबर तक टाल दिया गया है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार पुलिस वाले की भूमिका में नज़र आएंगे। 

इसे भी पढ़िए-  Deepika Padukone Upcoming Movies: '83' के समेत इन पांच जबरदस्त फ़िल्मों में नज़र आने वाली हैं दीपिका पादुकोण, देखें पूरी लिस्ट

इन पर चल रहा है काम

कोरोना काल में भी अक्षय कुमार काम से नहीं रुकने वाले हैं। ख़बरों की मानें, तो जल्द ही वह बेल बॉटम की शूटिंग के लिए विदेश जाने वाले हैं। बेल बॉटम को 2 अप्रैल 2021 में रिलीज़ किया जाना है। बेल बॉटम के अलावा बच्चन पांडे और हिस्टोरिकल ड्रामा पृथ्वीराज पर भी काम चल रहा है। बच्चन पांडे के लिए अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। वहीं, पृथ्वीराज का सिर्फ पोस्ट जारी किया गया है। 

इनकी हो चुकी है घोषणा

अक्षय कुमार ने 4 अप्रैल को एक नई फ़िल्म घोषणा करते हुए सबको चौंका दिया। वह आनंद एल राय की फ़िल्म रक्षाबंधन कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस फ़िल्म का पोस्टर भी जारी किया है। इसके अलावा अक्षय कुमार आनंद एल राय की एक और फ़िल्म अतरंगी रे भी कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार यस राज फ़िल्म्स और एकता कपूर की भी एक फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं। 

वेब सीरीज़ का भी इंतज़ार

फ़िल्मों के अलावा अक्षय कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की और भी रुख़ किया है। वह अमेज़न प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज़ 'द इंड' में नज़र आने वाले हैं। अक्षय के लिए यह उनका डिजिटल डेब्यू होगा।