पूर्णिया। सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग में चाइनीज मटर कारोबार का भंडाफोड़ हुआ। गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस और खाद्य पदार्थ सुरक्षा अधिकारी ने गोदाम पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान 378 पैकेट 35 किलो वाला चाइनीज मटर बरामद हुआ। बरामद मटर जप्त कर खाद्य निरीक्षक जांच के लिए सेंपल ले गया। मौके से गोदाम मालिक नवीन कुमार और दो कर्मी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए सदर थाना पुलिस ने बताया कि नेपाल से चाइनीज मटर लाकर यहां नया ब्रांड का 25 किलो वाला पैकेट में पैकिग कर आसपास के क्षेत्र में खपाया जाता था। मटर का सैंपल जांच कर कानूनी करवाई की जा रही है।