Kosi Live-कोशी लाइव SSR SUCIDE/सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपये किसके अकाउंट में हो गएं ट्रांसफर, पुलिस करेगी जांच - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 28, 2020

SSR SUCIDE/सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपये किसके अकाउंट में हो गएं ट्रांसफर, पुलिस करेगी जांच

सुशांत सिंह के खाते में रखी 15 करोड़ जैसी मोटी रकम के गायब होने के खुलासे के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। अभिनेता के परिजनों ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में तेजी से उभर रहे सुशांत की मोटी रकम को गायब करने के लिये कहीं रिया ने तो ऐसी खतरनाक साजिश नहीं रची जिसका अभिनेता शिकार हो गये। 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कोटक महिंद्रा बैंक के खाता नंबर 1011972591 की पूरी जांच अब पटना पुलिस की एसआईटी करेगी। पिछले एक साल में किन-किन लोगों के बैंक खातों में सुशांत के खाते से रकम ट्रांसफर की गयी, इसका पता पुलिस टीम लगायेगी। सूत्रों की मानें तो बकायदा उन लोगों से पूछताछ भी की जायेगी। सटीक जवाब नहीं मिलने पर उन पर गाज भी गिर सकती है। सुशांत के पिता ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि एक साल के अंदर 15 करोड़ रुपये उनके बेटे के खाते से ट्रांसफर किये गये हैं। जिस बैंक में सुशांत का खाता था वहां से पुलिस टीम पूरी जानकारी लेगी। दूसरी ओर पुलिस टीम सुशांत के दो मोबाइल नंबरों की पड़ताल भी करेगी। 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR


मोबाइल का पुराना नंबर भी छीन लिया
दिवंगत अभिनेता के परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि रिया ने जबरन सुशांत का पुराना नंबर छीन लिया और उन्हें सैमियल मिरंडा नाम के नाम का सिमकार्ड इस्तेमाल करने के लिये गया। इस नंबर से सुशांत किन जगहों पर बातचीत किया करते थे? उस शख्स ने अपने नाम का सिमकार्ड इस्तेमाल करने की अनुमति किस कारण सुशांत को दी थी ? सैमियल कौन है ? घटना के आखिरी वक्त सुशांत ने किन लोगों को मैसेज या कॉल किया था। 

रिया ने ब्लॉक कर दिया था सुशांत का फोन नंबर 
सुशांत के पिता का आरोप है कि जब रिया को लगा कि अब सुशांत उनकी बात नहीं मानेंगे तो वह उनका घर छोड़कर चली गयीं। इसके बाद उन्होंने सुशांत का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। जब सुशांत की सेक्रेट्री दिशा ने बीते नौ जून को आत्महत्या कर ली तो सुशांत काफी घबरा गये थे। उन्हें डर था कि कहीं रिया उन्हें फंसा न दें। उन्होंने कई बार रिया को कॉल भी किया लेकिन उनका नंबर अभिनेत्री ने ब्लॉक कर रखा था लिहाजा उनसे बात नहीं हो सकी।