सहरसा। बनगांव थाना पुलिस ने सोमवार को सूचना के आधार पर चोरी की दो बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पिछले दिनों महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा से चोरी की गई एक बाइक को रहुआ और बरियाही बीच स्थित राजीव सिंह के आम के बगीचे में गड्ढ़े से बरामद किया गया। जबकि थाना क्षेत्र के बरियाही बस्ती निवासी सुनील साह की बाइक 16 जुलाई को चोरी हुई थी उसे एक नहर के पास से लावारिस हालत में बरामद किया गया। जबकि चोरी की घटना में संलिप्त बाइक चोर गिराह के सदस्य तिलो यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश ने बाइक चोरी की बात को स्वीकार करते हुए चोरी में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा किया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि बाइक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी जारी है।