Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां/एनएच 57 पर सड़क हादसे में आधा दर्जन घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 28, 2020

पूर्णियां/एनएच 57 पर सड़क हादसे में आधा दर्जन घायल

पूर्णिया । सदर थाना क्षेत्र के एनएच 57 शिशाबाड़ी चौक के पास मंगलवार की सुबह यात्री से भरी एक ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो ट्रक में फंस गई। स्थानीय लोगों की सहयोग से ऑटो से यात्रियों को निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि ऑटो चालक जीरो माइल से करीब एक दर्जन सवारी को लेकर कसबा की ओर जा रहा था। उसी दौरान यह घटना घटी। ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं शिशाबाड़ी चौक के पास ही सड़क हादसा की दूसरी घटना घटी। जहां एक ट्रैक्टर और बस में टक्कर हो गई और ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। दोनों घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग निकलकर राहत बचाव में जुटे और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित होने से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे कर सड़क पर आवागमन चालू किया।