Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।ड्रेनेज में नहाने गए दो बालक डूबा, एक का मिला शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, July 26, 2020

सहरसा।ड्रेनेज में नहाने गए दो बालक डूबा, एक का मिला शव

सहरसा। धबौली पश्चिमी पंचायत के वार्ड सात तुलसीपुर गांव के दो बालक ड्रैनेज में नहाने के दौरान डूब गये। जिसमें से एक बालक का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है।

शंभु साह के पुत्र शिवम कुमार व सुनील साह के पुत्र दिलखुश कुमार धबौली-बिसनपुर ड्रैनेज के असुआर बहियार के पास रविवार को दोपहर नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बालक डूब गए। डूबने की सूचना मिलते ही ड्रैनेज के किनारे भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय तैराक दोनों बालक को खोजने में लगे हैं। बताया गया कि उक्त दोनों बालक मध्य विद्यालय धबौली का छात्र था। रविवार को लगभग ग्यारह बजे दिन में दोनों उक्त ड्रेनेज में घर से नहाने के लिए गया था। नहाते समय उक्त बस्ती के जीतन सादा डूबते देखा तो चिल्लाने लगा। कई लोग दौड़ कर पहुंचे। सूचना मिलते ही अंचल निरीक्षक अनिल मिश्र घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय तैराक को खोज में लगाया। जिसके बाद एक बालक दिलखुश का शव बरामद कर लिया गया। जबकि एक की तलाश जारी थी।