Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।मास्क व हेलमेट नहीं पहननेवालों के खिलाफ चला सघन अभियान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, July 26, 2020

सहरसा।मास्क व हेलमेट नहीं पहननेवालों के खिलाफ चला सघन अभियान

सहरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन का पालन कराने हेतु अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं, परंतु लोग इसे मानने के लिए ही तैयार नहीं हे। लॉकडाउन के 11वें दिन रविवार को भी जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर सदर एसडीओ शंभुनाथ झा और प्रभाकर तिवारी शहर भ्रमण करते रहे। जिले में बढ़ते कोरोना के केस को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खासे परेशान है। राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने स्थिति की भयावहता पर अपनी चिता जताई। जिलाधिकारी ने लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस पर काबू पाने के लिए सबसे भीड़-भाड़वाले इलाके सब्जी व फल बाजार को बंद करने का निर्णय भी लिया। इसके आलोक में नगर परिषद सहरसा, नगर पंचायत सिमरीबख्तियारपुर और प्रखंड मुख्यालयों में सब्जी व फल बाजार विगत पांच दिनों से बंद है। लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने के लिए सदर एसडीओ, एसडीपीओ, यातयात प्रभारी नागेन्द्र राम समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने सुबह से ही जिला मुख्यालय के सब्जी- फल बाजार में घूमकर दुकानदारों को हिदायत देते रहे। इनलोगों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन होने पर दुकानदारों के विरूद्ध् कड़ी कार्रवाई लगातार चेतावनी दी जा रही है। दुकानों पर इसका असर भी दिखाई दे रहा है, परंतु लोग भीड़- भाड़ से बचने का परहेज ही नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन में कड़ाई के लिए शहर के शंकर चौक, थाना चौक समेत अन्य महत्वपूर्ण चौक-चौराहे पर मास्क व हेलमेट को लेकर लगातार जांच भी किया जा रहा है। बिना मास्क व हेलमेटवाले लोगों को दंडित भी किया जा रहा है। बावजूद इसके बंगाली बाजार, डीबीरोड, चांदनी चौक, महावीर चौक आदि जगहों पर वाहनों को दिनभर रेलमपेल जारी रहा। जिला प्रशासन द्वारा बेवजह घर से नहीं निकलने की अपील का लोगों पर जैसे असर ही नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।