Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।शराब के साथ दो सगे भाई को पुलिस ने पकड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, July 26, 2020

सहरसा।शराब के साथ दो सगे भाई को पुलिस ने पकड़ा

सहरसा। सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव निवासी उपेन्द्र सिंहके दो पुत्र अभय कुमार व नीरज कुमार कुमार को पुलिस ने देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष एम रहमान ने बताया कि अल सुबह दोनों भाई बाइक से शराब लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस गश्ती पर दोनों की नजर पड़ गई। गश्ती वाहन देखते ही दोनों भाई भागने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। जांच के दौरान पांच-पांच लीटर के चार गैलन में भरा हुआ देशी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक भी जब्त कर लिया गया है। जबकि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।