पस्तपार पुलिस शिविर स्थित एनएच 106 पर सखुआ बस्ती के समीप शनिवार की रात जीओ कम्पनी के कर्मी से बाइक सहित मोबाइल लूट कर बदमाश भागने में सफल रहा।
पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी प्रमोद झा ने बताया कि सिंघेश्वर स्थान निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने उन्हें बताया कि वे ग्वालपाड़ा से सिंघेश्वर स्थान अपना बाइक टीभीएस भिक्टर बीआर 50 जे 1199 से रात में लोट रहे थें। एनएच 106 स्थित सखुआ बस्ती के समीप बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूट कर भागने में सफल रहा। शिविर प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते कहा कि सूचना मिलते ही लूटी गई बाइक बरामद के लिए छापेमारी जारी है। लूट का आवेदन प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही हैं।