Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बाइक सवार अपराधियों ने छात्र से मोबाइल व दस हजार रुपये लूटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 6, 2020

मधेपुरा।बाइक सवार अपराधियों ने छात्र से मोबाइल व दस हजार रुपये लूटा

सदर थाना क्षेत्र के सुखासन रोड पर शनिवार की रात छात्र मनोज कुमार से बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल व दस हजार रुपये लूट लिया। शंकरपुर के झरकाहा गांव के रहने वाले छात्र श्रीकुमार ने घटना की लिखित सूचना सदर थानाध्यक्ष को दी। आवेदन में बताया गया है कि वह मदनपुर पंचायत के जीवछपुर गांव से अपनी बहन से मिलकर मधेपुरा स्थित एक लॉज में रहने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुखासन पुल के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने उसकी कनपटी में हथियार सटाकर जान मारने की धमकी दी।

बदमाशों ने उनके पास मौजूद सभी राशि और मोबाइल देने को कहा। राशि व मोबाइल नहीं देने पर मारपीट भी करने लगे। बाद में डरकर उसने राशि और मोबाइल बदमाशों को दे दिया। सदर थाना के थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटना की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जायेगी।