Kosi Live-कोशी लाइव अररिया:विदेशी शराब के साथ पति, पत्नी और पुत्र को लिया हिरासत में ! - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 6, 2020

अररिया:विदेशी शराब के साथ पति, पत्नी और पुत्र को लिया हिरासत में !

अररिया:- फारबिसगंज पुलिस ने रविवार को शहर के सुल्तान पोखर रजिस्ट्री ऑफिस रोड वार्ड संख्या 3 के एक घर में छापामारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी व पुत्र को हिरासत में लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि या कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सुल्तान पोखर रजिस्ट्री ऑफिस रोड कि एक घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखी गई है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आवास में छापामारी किया। जहां से उन्होंने 9 काटून रॉयल स्टेज 750 एमएल का जिसमें 108 पीस एवं 5 काटून ऑफिसर च्वाइस 120 पीस फ्रूटी को जप्त किया है।
साथ ही इस मामले में उक्त घर से गृह स्वामी मंगल दत्ता उसकी पत्नी एवं उसके पुत्र शुभम दत्ता को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए पति-पत्नी व पुत्र से पूछताछ जारी है। इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष कौशल कुमार के अलावे दरोगा डीके यादव, पीएसआई अंजना रंजन, पिंकी कुमारी, रूपा कुमारी, सुधा कुमारी, टाइगर पंकज कुमार सुमन,पवन कुमार,अरविंद पासवान आदि पुलिस बल मौजूद थे।