बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे को चैलेंज देते हुए कहा है कि हिम्मत है तो बिहार में घुसकर दिखाएं। डीजीपी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती।
सोशल मीडिया पर मैंने एक पोस्ट दिखा जिसमें विकास दुबे को एक जाति विशेष का हीरो बना कर दिखाया गया, ऐसे लोगों पर मुझे गुस्सा आता है। विकास दुबे ने कई ऐसे लोगों की हत्या की जो कि उसी की जाति के थे। डीजीपी ने आगे कहा कि यदि विकास दुबे बिहार की सीमा में घुस आया तब उसे अच्छी तरह पता चलेगा कि बिहार पुलिस और यहां की एसटीएफ क्या होती है।