उदाकिशुनगंज । उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के खाड़ा
आलमनगर मुख्य पथ पर बुधामा रामजीआ मोर के पास
मंगलवार की दोपहर एक बोलेरो पिकअप गाड़ी के पलटने
से जहाड्राइवर मंटू शर्मा (40) की मौके पर ही मौत हो गई
वहीं एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दो अन्य लोगों
को मामूली चोट लगी।
घायल व्यवसाई सहरसा निवासी अभिषेक कुमार ने
बुधामा ओपी पुलिस को बताया कि यादव ट्रांसपोर्ट की
पिकअप गाड़ी भाड़े पर लेकर एसिड पानी व बैट्रिक का
सामान लेकर वे सहरसा से आलमनगर होते हुए
उदाकिशुनगंज जा रहे थे। अचानक सामने से एक अन्य
स्कार्पियो आने के कारण गाड़ी साइड लेने के दौरान गाड़ी
का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी एक छोटी पुलिया की रेलिंग
को तोड़ते हुए पानी भरे गड्ढे में गिर गयी। वहीं पुलिया के समीप
मछली माही कर रहे बैजनाथपुर निवासी मंटू सिंह पिता नागो
सिंह पिक की चपेट में आने से जख्मी हो गए। व्यवसाई
अभिषेक ने बताया कि उनके साथजितेंद्र कुमार सहरसा एवं
रंजीत कुमार सुपौल निवासी भी गाड़ी में थे, जो मामूली रूप
से घायल हैं। बुधमा ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
लिए सदर अस्पताल भेज दिया।ओपी अध्यक्ष गंगाधर प्रसाद
यादव ने बताया कि ड्राइवर की पहचान नहीं हुई है।गाड़ी
मालिक को सूचित किया गया है।