Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: कोरोना संक्रमण के कारण पैक्स चुनाव अगले आदेश तक स्थगित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 14, 2020

बिहार: कोरोना संक्रमण के कारण पैक्स चुनाव अगले आदेश तक स्थगित

राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने राज्य के 1196 पैक्सों के चुनाव को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया। प्राधिकार ने मंगलवार को चुनाव रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ अब सहकारिता विभाग इन पैक्सों को सुपरसीड कर करने की कार्रवाई शुरू करेगा। ऐसी स्थिति में विभाग के किसी अधिकारी को पैक्स का प्रशासक बनाया जाएगा। नया चुनाव होने तक प्रशासक की देखरेख में ही पैक्स का काम होगा। 

राज्य में इन पैक्सों का चुनाव दुबारा टाला गया है। पहली बार ईद और दूसरे त्योंहारों को लेकर सिर्फ मतदान की तिथि एक अगस्त से बढ़ाकर छह अगस्त की गई थी। लेकिन इस बार पूरी अधिसूचना रद्द कर दी गई है। प्राधिकार के अनुसार अब फिर नये सिरे से चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। माना जाता है कि अब ये चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद ही हो पाएंगे। संभव है प्राधिकार फिर नये सिरे से वोटर लिस्ट भी प्रकाशित करे। हालांकि चुनाव के लिए पहले वोटर लिस्ट प्रकाशित हो चुका है। उस वोटर लिस्ट के अनुसार भी चुनाव हो सकता है। 

प्राधिकार ने कहा है कि कई जिलों में बाढ़ की स्थिति और आगे भी भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया स्थगित की गई है। लेकिन असली कारण कोरोना वायरस का विस्तार बताया जा रहा है। कई जिलों से स्थिति को देखते हुए चुनाव टालने की मांग शुरू हो गई थी। पटना के डीएम कुमार रवि ने भी चुनाव टालने की मांग की थी। 

कितने पैक्सों में होना है चुनाव  
1196 पैक्सों का होना है चुनाव
38 जिलों में होना है चुनाव 
चुनाव वाले अधिक पैक्स के जिले 
128 पैक्स है सबसे अधिक दरभंगा में 
95 पैक्स है बेगूसराय में 
78 पैक्सों को चुनाव होगा मधबनी में
66 पैक्सों को चुनाव होगा पटना में