कटिहार। सोमवार को प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत शिवानंदपुर गांव के कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मधेपुरा हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एम ए उस्मानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिवानंदपुर के दंपत्ति का सैंपल पॉजिटिव आने पर उसे वार्ड में इलाज आइसोलेशन वार्ड में रखकर निगरानी की जा रही थी । दोनों की तबीयत खराब होने पर दंपत्ति को मधेपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने की बात सामने आई ।जबकि उसके पत्नी का इलाज अभी चल रहा है.। मृतक अगरबत्ती कारोबार से जुड़ा था । 15 जुलाई को बारसोई अनुमंडल अस्पताल में शिवानंदपुर गांव के यह व्यक्ति की जांच की गई थी। जांच के क्रम में पॉजिटिव पाया गया था जिसको लेकर कटिहार रेफर किया गया था । जहां स्थिति दिन-ब-दिन खराब होने लगा । चिकित्सक द्वारा मधेपुरा रेफर किया गया था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एम ए उस्मानी ने बताया कि मृतक के संपर्क में आने वाले 17 व्यक्तियों की जांच अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में की जा रही है।