सबौर थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। वहां की रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर तीन साल से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। सोमवार को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति लखनऊ में वेल्डिंग मशीन चलाने का काम करते हैं। वह ससुराल में रहती है। पति के नहीं रहने का फायदा उठाकर उसका ससुर उससे जबरन अवैध संबंध बनाता रहा। उसका पति घर आया हुआ है। दो दिन पहले वह पति के साथ मायके गई तो वहां पूछने पर उसने सच्चाई बताई तो पति और उसकी माँ उसे थाना लेकर पहुंचे। महिला को एक बेटी भी है।