Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में शर्मसार करने वाली वारदातःछह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 27, 2020

बिहार में शर्मसार करने वाली वारदातःछह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले से सोमवार को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम से दुष्कर्म किया गया। हालांकि घटना के 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश गुड्डू कुमार है। जानकारी के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपित पहुंचा और बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ कुकृत्य किया। वारदात के बाद दरिंदे ने बच्ची को किसी से घटना के बारे में न बताने की बात कह छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद लहूलुहान हालत में बच्ची अपने घर पहुंची और मां को रोते हुए सारी बात बताई। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।