जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रही है। सोमवार को फिर जिले में सात नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। जबकि शनिवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रविवार को जिले में सात नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट के अनुसार मधेपुरा शहर में एक, सदर प्रखंड के तुनियाही में चार और चौसा प्रखंड क्षेत्र में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया गया कि शनिवार को भी मधेपुरा शहर में एक और तुनियाही गांव में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।मधेपुरा शहरी इलाकों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर लोगों में दहशत है। प्रशासनिक स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
विभागीय आंकड़ा पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे में 12 नए केस की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण के हरदिन मिल रहे नए मरीजों के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 224 पहुंच गयी है। जबकि एक्टिव केस का आंकड़ा भी बढ़कर 65 हो गया है। कोरोना संक्रमित पाए गए नए मरीजों को आइसोलेशन में भेजा जा रहा है।