Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।भाई और बच्चों संग मायके जा रही महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 27, 2020

सुपौल।भाई और बच्चों संग मायके जा रही महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत

सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में एसएच 91 पर सोमवार को वाहन की चपेट में आने से एक महिला की गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन जख्मी महिला को पीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

 परिजनों ने बताया कि  मीना देवी अपने भाई धर्मेन्द्र और दो बच्चे के साथ अपने मायके भीमपुर से ससुराल डहरिया जा रही थी। रजवाड़ा पीएसएस के पास तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आ गई। घटना को ले पति डोमी ठाकुर ने पुलिस को आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने आवेदन देकर पोस्टमार्टम नही करवाने की बात कही है। इसके बाद शव को परिजनों को दे दिया गया है।