बिहार में 2192 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। इनमें 26 जुलाईं को 812, 25 जुलाई 1048 और 24 जुलाई व इसके पूर्व के 332 संक्रमित शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 41,111 हो गया। वही सूबे में कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या 249 हो गयी।
पटना में 553 नए संक्रमित मिले
पिछले तीन दिनों में पटना में 553 नए संक्रमितों की पहचान की गई। वहीं, भागलपुर में 36, गया में 91, मुजफ्फरपुर में 53 और पूर्णिया में 82 नए संक्रमितों की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 26 जुलाईं को मिले 812 नए कोरोना संक्रमितों में अरवल में 3, औरंगाबाद में 18, बाँका में 21, बेगूसराय में 38, भागलपुर में 9, भोजपुर में 11, बक्सर में 11, दरभंगा में 33, पूर्वी चंपारण में 23, गया में 1, गोपालगंज में 8, जमुई में 16, जहानाबाद में 12, कैमूर में 9, किशनगंज में 34, लखीसराय में 5, मधेपुरा में 16, मधुबनी में 42, मुंगेर में 8, मुजफ्फरपुर में 3, नालंदा में 18, नवादा में 17, पटना में 223, पूर्णिया में 4, रोहतास में 16, समस्तीपुर में 16, सारण में 3, शेखपुरा में 8, शिवहर में 2, सीतामढ़ी में 19, सीवान में 23, सुपौल में 77, वैशाली में 4 और पश्चिमी चंपारण में 16 नए संक्रमित मिले।
पटना में 15 दिन में 500 बेड का कोरोना अस्पताल बनेगा
पटना में 15 दिनों के भीतर 500 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। इसको लेकर रविवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक उच्चस्तरीय टीम ने वेटनरी कॉलेज परिसर व बिहटा का निरीक्षण किया।हाल में बिहार में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैला है, इसीलिए डीआरडीओ यहां पहल कर रहा है। टीम ने मुजफ्फरपुर का भी दौरा किया। अधिकारियों का कहना है कि वहां भी एक अस्पताल बनाने का प्रस्ताव है।
बिहार में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ा, 4 गुना बढ़े कोविड- 19 संक्रमित
बिहार में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ा है, किंतु यहां कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर भी बेहतर है। बड़ी संख्या में संक्रमितों की पहचान हो रही है और उसी तरह बड़ी संख्या में संक्रमित कोरोना को मात भी दे रहे हैं। बिहार में 22 जून को कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7893 थी, जो 22 जुलाई को बढ़कर 30,066 हो गई। इस तरह एक माह में लगभग चार गुना संक्रमित बढ़ गए। साथ ही एक माह में तीन गुना से अधिक मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 22 जून तक संक्रमितों के ठीक होने की संख्या 5767 थी , जो 22 जुलाई को बढ़कर 19876 हो चुकी है। बिहार में स्वस्थ होने की दर 67.52 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 63 फीसदी है।