Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया।छापेमारी से लौट रही पुलिस पर अपराधियों ने चलाई गोली, दो पुलिस अधिकारी घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 27, 2020

खगड़िया।छापेमारी से लौट रही पुलिस पर अपराधियों ने चलाई गोली, दो पुलिस अधिकारी घायल

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के चुकती रेल ओवरब्रिज पर रविवार की देर रात छापामारी से लौट रही पुलिस पर बदमाशों ने गोली चलाई। घटना में बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना की एक गाड़ी का शीशा टूट गया। शीशा टूटने से उस पर सवार मानसी थाना के दारोगा रॉबिन कुमार दास और साहेबपुरकमाल थाना के एक पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के मानसी व बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस दो दिन पहले हुए लूटकांड में ठाठा गांव से संयुक्त छापेमारी कर लौट रही थी। इसी दौरान चुकती रेल ओवरब्रिज पर देर रात सात-आठ की संख्या में बदमाशों को देखकर जैसे ही गाड़ी रोकी बदमाशों ने गोली चला दी। गोली साहेबपुरकमाल थाना की गाड़ी में लगी। गाड़ी के शीशे टूटने से दो पुलिस आधिकारी जख्मी हो गए। 

पुलिस ने जब तक गाड़ी से उतरकर पकड़ना चाहा तब तक सभी बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन में दोनों पुलिस अधिकारियों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने चुकती गांव में कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बाड़माशों की पहचान की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी होगी।