Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बीडीओ का निजी चालक करता था बिहार में शराब की तस्करी, कार में बना दिया तहखाना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 14, 2020

BIHAR/बीडीओ का निजी चालक करता था बिहार में शराब की तस्करी, कार में बना दिया तहखाना

शराब की तस्करी करते हुए दीघा थाने की पुलिस ने पटना जिले के एक बीडीओ के निजी चालक समेत दो को गेट नंबर 89 के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में बिट्टु ओझा और अमित सिंह शामिल हैं। बिट्टु बीडीओ का निजी चालक है। दोनों के पास से एक चार पहिया गाड़ी बरामद की गई है जिसमें 600 टेट्रा शराब पुलिस ने बरामद किया। गाड़ी की सीट के नीचे खास तरीके से एक जगह बनायी गयी थी, जिसमें तस्करों ने शराब को छिपाकर रखा था। 

दीघा थानेदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो शराब तस्कर दीघा इलाके से होते हुए गुजरने वाले हैं। इस खबर के बाद पुलिस टीम ने चेकिंग लगायी। तभी गाड़ी पर सवार तस्कर पकड़े गए। शुरुआती दौर में तलाश लेने पर शराब नहीं मिली, लेकिन बारीकी से जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो सीट के नीचे शराब बरामद की गयी। इसे पटना के अलग-अलग इलाकों में बेचने की तैयारी थी। बकौल पुलिस काफी दिनों से ये दोनों सक्रिय थे। चालक ने निजी काम का हवाला देकर बीडीओ से छुट्टी ली थी ताकि वह शराब ला सके। 

यूपी के माफियाओं से है सांठ-गांठ 
इन शराब तस्करों की सांठ-गांठ यूपी के शराब माफियाओं से है। दीघा थानेदार के मुताबिक बिट्टु सिंह नाम के एक व्यक्ति के लाइसेंस पर ये लोग शराब खरीदकर लाते हैं। शराब उसी जगह होलसेल रेट पर ली जाती है। फिर पटना और अलग-अलग इलाकों में इसे बेचा जाता है। पुलिस टीम यूपी के शराब माफियाओं के बारे में भी जानकारी ले रही है।