Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार में 28 लाख से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड, सरकार ने दी जानकारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, July 29, 2020

BIHAR/बिहार में 28 लाख से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड, सरकार ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क: भारत के सभी राज्य अपने यहां गरीब लोगों को राशन कार्ड देते हैं। ताकि उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है राज्य में 28 लाख से ज्यादा लोगों के पास फर्जी राशन कार्ड हैं। इन्हे सालों से सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सकता हैं।

उन्होंने बताया की बिहार में कुल राशनकार्डधारियों की संख्या 1 करोड़ 68 लाख 31 हजार थीं। मगर केवल 1 करोड़, 39 लाख 28 हजार कार्डधारियों ने ही खाद्यान्न का लाभ उठाया है। ऐसे में आशंका है कि खाद्यान्न नहीं लेने वाले 28 लाख 42 हजार कार्डधारी फर्जी, डुप्लीकेट हैं या वे अपने मूल स्थान को छोड़कर अन्य राज्यों में निवास कर रहे हैं।

बिहार सरकार सभी राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का आदेश भी जारी कर दिया हैं ताकि राशन कार्ड का लाभ सही आदमी को प्राप्त हो। मोदी ने कहा की बिहार में बाढ़ की आपदा के बावजूद राशन कार्डधारियों को 5 महीने तक मुफ्त अनाज दिया जाएगा। साथ ही साथ प्रति परिवार 5 किलो चना भी दिया जाएगा