Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/पुलिस ने किया 67 कार्टन शराब जब्त,ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, July 29, 2020

मधेपुरा/पुलिस ने किया 67 कार्टन शराब जब्त,ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव

शंकरपुर थाना पुलिस ने सोमवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर कोल्हुआ स्कूल के पास एक ब्लू कलर के पिकअप और एक जेस्ट गाड़ी को पकडकर थाना ले आई। दोनों गाड़ी से 67 कार्टून विभिन्न मार्का के विदेशी शराब बरामद किया।

इस बाबत थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली कि शराब लदे गाड़ी शंकरपुर होकर गुजरने वाली है इसी दौरान जब गस्ती गाड़ी कोल्हुआ स्कूल के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से तेज गति से पिकअप ओर जेस्ट गाड़ी आ रहा था पुलिस को संदेह होने पर जब उसे रोका गया तो कार से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जब उक्त दोनों गाड़ी का जांच किया गया तो जेस्ट गाड़ी के डिक्की से विभिन्न मार्का के पांच कार्टून विदेशी शराब मिला और पिक अप भेन का जांच किया गया तो उससे 62 कार्टून विदेशी शराब मिला।

दोनों गाड़ी को थाना लाया गया । साथ ही तीन व्यक्ति को भी थाना लाया गया। उसके बाद थाने में उक्त चार व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इधर जैसे ही लोगों को यह पता चला कि जेस्ट गाड़ी मालिक और गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर पर केस हुआ तो उनके परिजन और कुछ ग्रामीण आग बबूला हो गया उसके बाद मंगलवार के दोपहर उनके परिजन और कुछ ग्रामीण ने थाना में आकर थानाध्यक्ष के पास आकर कहा कि सही जांच करके उचित कानूनी कार्यवाही करें। इसपर थानाध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा ने कहा वह व्यक्ति गलत हैं।

मामले को बढते देख महिला पुलिस बल को मांगा कर भीड हटाया। इस बावत थानाध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान दोनों गाडी से 67 कार्टून शराब बरामद किया गया। उत्पाद अधिनियम के तहद मामला दर्ज कर गाडी चालक सहित तीन व्यक्ति को जेल भेजा गया।