Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:सहरसा से पटना के लिए बसें तैयार, नहीं मिल रहे हैं यात्री - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 2, 2020

SAHARSA NEWS:सहरसा से पटना के लिए बसें तैयार, नहीं मिल रहे हैं यात्री


सहरसा। मंगलवार को सहरसा से पटना के बीच बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस स्टैंड पर कई बसें लगी हुई थी, लेकिन यात्री के अभाव में एक ही बस पटना के लिए खुल पायी। पटना के लिए मुन्ना डीलक्स बस खुली है। शाम पांच बजे तक बस की 20 सीटें फुल हो चुकी थी। हालांकि कई बस चालकों ने कहा कि अगर यात्री मिलेगी तो बस की संख्या स्वत: बढ़ जाएगी।

मालूम हो कि लॉकडाउन से पहले करीब एक दर्जन बसें सहरसा से पटना के लिए प्रतिदिन खुलती थी। लॉकडाउन के बाद बस सेवा पूरी तरह बंद थी। करीब ढाई महीने बाद 2 जून 20 से सहरसा से पटना के लिए पहली बस मुन्ना डीलक्स खुली है। बस स्टैंड के संवेदक गोपीकृष्ण ने बताया कि मंगलवार को पहली बस सहरसा स्टैंड से अररिया के लिए खुली है। सुपौल सहित अन्य जगहों के लिए भी वाहन उपलब्ध है लेकिन यात्री की कमी के कारण कई बसें नहीं खुल पायी है। हालांकि छोटे वाहनों में टेम्पो की आवाजाही हो रही है। यात्री टेम्पों से ही आने जाने लगे है। यात्रियों की संख्या बढ़ते ही वाहनों की संख्या बढ़ती जाएगी। सुपौल के लिए भी बस लगी थी लेकिन यात्री नहीं होने के कारण उन्हें टेम्पों से ही सुपौल जाना पडा। बस सेवा खुलने से स्टैंड की बंद दुकानें भी धीरे-धीरे खुलनी शुरू हो जाएगी।