Kosi Live-कोशी लाइव Breaking news Bihar:हरियाणा से सहरसा तक प्रवासियों को लेकर जा रही बस ट्रैक्टर से टकरायी, 12 से अधिक प्रवासी घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 1, 2020

Breaking news Bihar:हरियाणा से सहरसा तक प्रवासियों को लेकर जा रही बस ट्रैक्टर से टकरायी, 12 से अधिक प्रवासी घायल


हरियाणा से प्रवासियों को लेकर सहरसा जा रही बस रविवार की रात करीब 10 बजे सामने से आ रही ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद टैक्टर के परखचे उड़ गए। टक्कर में बस में सवार दर्जनों प्रवासियों को गंभीर चोटे आयी है। घटना मोतिहारी-मुजफ्फरपुर एनएच पर चकिया थाना क्षेत्र के बनरझूला चौक के समीप की है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा से 80 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बस सहरसा जा रही थी कि उक्त घटना घटी। बस यूपी नंबर की बताई जा रही है। टक्कर के बाद बस करीब दस फीट गड्ढे में चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। ट्रैक्टर से टकराने के बाद बस सड़क किनारे की एक दुकान को तोड़ते हुए गड्ढे में सड़क से 50 फीट अंदर चली गई।

इस दुर्घटना में दर्जनों प्रवासी श्रमिकों को चोट आई हैं। वहीं ट्रैक्टर चालक बनझूला निवासी रामबिलास साह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसको चकिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सदल बल मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने सभी प्रवासी श्रमिकों को ट्रक से गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।