Kosi Live-कोशी लाइव कटिहार/एनएच पर ट्रक व हाइवा की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 25, 2020

कटिहार/एनएच पर ट्रक व हाइवा की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी


कटिहार। थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर समेली कबीर मठ के समीप बुधवार की देर रात ट्रक और हाइवा के बीच टक्कर में ट्रक के उपचालक की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग जख्मी हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया से नवगछिया की ओर जा रही ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही हाइवा से टक्कर से हो गई। हादसे में ट्रक के पीछे आ रही दो अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक और उपचालक देर तक ट्रक में फंसा रहा। गंभीर हालत में उपचालक मुजफ्फरपुर के जलालपुर निवासी धर्मेन्द्र महतो 21 वर्ष की इलाज के लिए कटिहार लाए जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। चालक सुनिल चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में ट्रक के पीछे से आ रही कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चालक भागलपुर के तिनटंगा निवासी पवन यादव को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। यह सूचना मिलते ही कुरसेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।