संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): सिमराही बाजार के एनएच 106 सड़क के किनारे आधे-अधूरे नाला निर्माण से बारिश के कारण जलजमाव के साथ-साथ सड़क के किनारे बसे व्यवसायियों के घरों में पानी घुसने लगा है। जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो रहा है। कई वर्ष पूर्व नाला निर्माण का कार्य एनएचएआई द्वारा शुरू किया गया था। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण पार्ट बाय पार्ट नाले का निर्माण कराए जाने से सड़क के किनारे बसे लोगों को परेशानी में डाल दिया है। जब भी बारिश होती है पानी लोगों के घरों में घुस जाता है जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द नाला निर्माण कर पानी बहाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अन्यथा लोग धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे। लालजी स्वर्णकार, जगन्नाथ स्वर्णकार, संतोष स्वर्णकार, अनिल महतो, मधु महतो, संजय कुमार, चिटू पंसारी, मंटू चांद, घनश्याम गुप्ता, अनिल झा, छोटू साह, पलटन सेन, महावीर पंसारी, काशी गुप्ता, जगदीश पूर्वे, गोपाल सेन, सत्यदेव चौधरी सहित सड़क के किनारे बसे व्यवसायियों ने अविलंब नाला निर्माण कराने की मांग की है।
Thursday, June 25, 2020
सुपौल।अधूरा है नाला, घर व दुकान में घुसने लगा बारिश का पानी
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002
