Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।वाहन चेकिंग के दौरान,एक थ्रीनट व दो कारतूस के साथ दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 1, 2020

मधेपुरा।वाहन चेकिंग के दौरान,एक थ्रीनट व दो कारतूस के साथ दो गिरफ्तार


मधेपुरा। परमानपुर ओपी पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिग के दौरान बाइक सवार दो युवक को एक थ्रीनट व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं बाइक के पीछे सवार एक युवक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक की पहचान रोशन कुमार मोहनपुर चकला वार्ड 06, वहीं दूसरा युवक रंजीत कुमार जागीर परमानपुर वार्ड संख्या 17 के रूप में हुई।

इस बाबत परमानपुर ओपीध्यक्ष रामशकंर प्रसाद ने बताया कि परमानपुर ओपी क्षेत्र के हरिया झिटकिया पथ में मोहनपुर नहर के पास रविवार की शाम पुलिस वाहन चेकिग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक मोहनपुर उपवितरणी नहर से सहरसा की ओर से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो पीछे बाइक पर बैठा सवार युवक भाग निकला। जिससे गाड़ी चालक की संतुलन बिगड़ गई और दोनों युवक गिर गया। दोनों युवक और बाइक को पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया व उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में बाइक के डिक्की से एक थ्रीनट ओर दो कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है।