मधेपुरा। अजगैवा मिल्की बहियार में गोली मारकर हुई सुबोध यादव की हत्या के मामले में मृतक की भाई निरजंन यादव ने चौसा थाने में आवेदन देकर तीन नामजद सहित एक दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। चौसा थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि अंग्रेज यादव, लौआलगान पश्चिमी नरहडीह के अवधेश यादव, रूदल सिंह सहित ग्यारह लोगों पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। आवेदन में बताया गया कि सुबोध यादव की हत्या करने वाले कुल ग्यारह की संख्या में हथियार लैस होकर बहियार पहुंचे थे।
Monday, June 1, 2020
मधेपुरा।सुबोध हत्याकांड में मृतक के भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002
