लखीसराय । प्रखंड के वीरूपुर थाना क्षेत्र के फादिल गांव में एक नवविवाहिता को घर में रखने से इन्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। नवविवाहिता अपने ससुराल में घर के आगे पेड़ के नीचे बैठी है। इस संबंध में रविवार को फादिल गांव में पंचायत भी बैठी, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। लड़के वालों ने नवविवाहिता को घर में घुसने नहीं दिया। जानकारी के अनुसार फादिल निवासी गोपाल राम के पुत्र धर्मेंद्र राम शेखपुरा के वार्ड संख्या-20 बुधौली अंबेडकर नगर निवासी स्व. बच्चू राम की पुत्री माला कुमारी से विगत चार वर्षों से प्यार करता था। माला कुमारी के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो जाने के कारण उसकी बूढ़ी दादी ने उसकी परवरिश की।
विगत 20 मई को शेखपुरा में मुहल्ले के लोगों ने माला एवं धर्मेंद्र की शादी करा दी। 22 मई को गोपाल राम अपने स्वजनों के साथ शेखपुरा पहुंचकर धर्मेंद्र कुमार को फादिल ले आया। लेकिन माला कुमारी को अपने साथ नहीं लाया। 31 मई को माला के मुहल्ले वाले उसे लेकर फादिल पहुंचे।
लेकिन गोपाल राम उसे घर में घुसने नहीं दिया। पंचायत में भी इसका निराकरण नहीं हो पाया। तब से माला कुमारी अपने ससुराल के आगे पेड़ के नीचे बैठी है। इस संबंध में पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने बताया कि लड़की को रखने के लिए ससुराल पक्ष को समझाया बुझाया जा रहा है। जल्द ही मामले को सलटा लिया जाएगा। वीरूपुर थाना के थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में किसी ने भी कोई शिकायत नहीं की है।