सहरसा। किसनपुर पंचायत के वार्ड तीन सुरमाहा बस्ती की एक पीड़ित महिला ने गुरुवार को ओपी अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने 14 वर्षीय पुत्र को खोजने की गुहार लगायी है। पीड़ित माता उषा देवी पति श्याम यादव सुरमाहा ने इस बाबत लिखित आवेदन दिया है ।आवेदन में कहा है कि उनका 14 वर्षीय लड़का सत्यम कुमार मध्य विद्यालय किसनपुर के वर्ग सात का छात्र है। गत 20 जून को संध्या पांच बजे ट्यूशन पढ़ने गांव के एक शिक्षक के यहां गया था। लेकिन वह लौट कर घर नहीं आया। उसी समय से कई रिश्तेदार के घर पर भी पता लगाया लेकिन कहीं भी नहीं मिला। पीड़िता ने कहा है कि उनका लड़का साधारण पैंट, शर्ट पहन कर घर से गया था। वह मात्र भाई में अकेला ही है। ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है।
Thursday, June 25, 2020
सहरसा/सर! मेरे बेटे को खोज दीजिए
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002
