सहरसा। कनरिया ओपी क्षेत्र के धनपुरा पंचायत के भंवरी गांव में गुरुवार को दोपहर मवेशी का चारा लेकर आने के दौरान 17 वर्षीय रवि कुमार, पिता बिरेंद्र पासवान की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। लोगों ने इसकी सूचना कनरिया ओपी को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार मरांडी ने घटना की पुष्टि की। सामाजिक कार्यकर्ता शेखर कुमार, मदन कुमार यादव, कुंदन कुमार इत्यादि ने बताया कि इस घटना से युवक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
