सहरसा। गुरुवार को कारू बाबा स्थान के समीप नहाने के क्रम में लापता दो युवकों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम करती रही। हालांकि समाचार प्रेषण तक युवक बरामद नहीं हो पाए थे।
एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर वाजिद लाल दास, हेड कांस्टेबल व छह अन्य जवान बाबा कारू स्थान से विभिन्न घाट राजनपुर, घोघसम घाट, बिशनपुर घाट, बेलवाड़ा घाट तथा कठडुमर घाट इत्यादि लगभग सात किलोमीटर तक दोनों लापता युवक की तलाश करते रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल पाई। नदी में युवकों की तलाश को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।
