Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/शर्मनाक घटना, लड़की की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 25, 2020

BIHAR NEWS/शर्मनाक घटना, लड़की की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग


बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी शर्मनाक घटना सामने आ रही है। एक लड़की को बाल पकड़कर ग्रामीणों जमकर पीटा। दर्जनों लोगों की मौजूदगी में यह शर्मनाक घटना हो रही थी लेकिन किसी ने उस लड़की को बचाने के बारे में सोचा तक नहीं।

मामला गोरौल थाना क्षेत्र का है। हुसैना खुर्द वार्ड नंबर 12 के जनप्रतिनिधि शिव प्रसाद सुमन के भांजी की शादी मुजफ्फरपुर के लड़के के साथ तय हुई थी। यह शादी 25 जून 2020 को होने थी। जनप्रतिनिधि शिव प्रसाद सुमन के भांजी के साथ जिस लड़के की शादी तय हुई थी, वह लड़का एक वर्ष पहले ही मुजफ्फरपुर के ही एक लड़की के साथ कोर्ट मैरेज कर चूका था। अपने पति की शादी दुबारा होने की जानकारी पर लड़की मुजफ्फरपुर से हुसैन खुर्द आ पहुंची। पीड़ित लड़की ने जनप्रतिनिधि के गांव पहुंचकर बताया की आपके परिवार के जिस लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के जिस लड़के के साथ तय हुई है। उसके साथ वह आज से एक वर्ष पहले ही कोर्ट मैरेज कर चुकी है।

लड़की मुज़फ़्फ़रपुर से गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना खुर्द ऑटो से दिन के करीब 4 बजे आई थी। गांव के लोगों ने पहले तो उसे चोर-चोर का हल्ला कर ऑटो में ही पिटाई कर दी। बाद में उस लड़की को बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटते हुए कुछ दूर स्थित उक्त जनप्रतिनिधि के दलान में बंधक बना कर रखा। लड़की को जब बाल पकड़कर बीच सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब सैकड़ो लोगों की भीड़ इकठ्ठा थी। लड़की बार- बार न्याय की गुहार लगाती रही। लेकिन लोग उसे घसीटते रहे और लोग वीडियो बना कर मजे लेने में मस्त रहे।

बाद में लड़की के परिजनों को सुचना की गई। जिस लड़के से उसने एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरेज की थी, उसके परिजनों को भी सुचना दी गई। दोनों के परिजन मुजफ्फरपुर से हुसैना खुर्द गांव पहुंचे। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद उनकी शादी करा दी गई।