Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।पुलिस कर्मियों ने नशा सेवन नहीं करने का लिया संकल्प - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 26, 2020

सहरसा।पुलिस कर्मियों ने नशा सेवन नहीं करने का लिया संकल्प


सहरसा। विश्व मादक पदार्थ सेवन निरोध दिवस के अवसर पर जिले के सभी थाना में पुलिस अधिकारी और जवानों ने नशा सेवन नहीं करने और समाज को भी नशा सेवन से दूर रखने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने अपने कार्यालय में, सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने थाना परिसर में सभी कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

महिषी: महिषी थाना में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार एवं जलई ओपी के ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को खुद नशा सेवन नहीं करने के साथ समाज को नशा सेवन से दूर रखने के लिए जागरूकता लाने का शपथ दिलाया। मौके पर महिषी में एसआइ दिनेश चंद्र झा, एएसआई ब्रजेन्द्र कुमार, कुमार बिनोदानन्द, पी. टोपो, जलई ओपी में एसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई जनार्दन यादव एवं अनिल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

कहरा: सोनवर्षा कचहरी थाना परिसर में थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मी को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने नशा सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया। मौके पर एसआई कमलेश सिंह, एसआई रंजन कुमार ,एसआई कमलेश सिंह यादव, पुलिस जवान अरुण कुमार, नागेंद्र कुमार,बबलू कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। बनमाईटहरी: ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में पुलिस कर्मियों को नशामुक्ति को लेकर शारीरिक दुरी बनाते हुए शपथ दिलाई गई और लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर एसआई अशोक कुमार, अशोक कुमार, उदय नाथ शर्मा, मुन्ना पंडित समेत पुलिस बल ने शपथ लिया।