Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 23, 2020

सहरसा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस


*सहरसा*

सिमरी बख्तियारपुर काली मंदिर प्रांगण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता सोनु कुमार की अध्यक्षता एवम भाजपा नेता राकेश सिंह एवं रौशन रॉय के संचालन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। शहर के सैकड़ों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
भाजपा नेता सोनू कुमार ने बताया कि दो निशान-दो विधान व परमिट सेवा के विरोध में जम्मू-कश्मीर के कठुआ में उनको गिरफ्तार किया गया था औऱ संदिग्ध परिस्थितियों में आज के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।
      भाजपा नेता रौशन राज बादशाह एवं आदित्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा और अलग संविधान था।मुखर्जी जी का ये सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सच कर दिखया। इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष सन्नी श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह,कलवार सेना प्रदेश सचिव पंकज भगत,रौशन कुमार, भाजयुमो महामंत्री विकास भगत, राहुल कुमार, मुनिवेश कुमार आदि मौजूद रहे।