- गांव के लोगों ने प्रेमी जोड़े को अकेले मिलते हुए पकड़ लिया था और पंचायत में युवक ने लड़की से शादी की बात कही थी
- सोमवार को युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली और इस बात से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की
कटिहार. बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को प्रेमी के धोखा देने से परेशान प्रेमिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हथिया दियारा गांव की है।
घटना के संबंध में पीड़ित युवती के परिजनों ने बताया कि एक साल पहले लड़की की शादी की थी। लेकिन, गांव के एक युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर गांव बुला लिया। एक माह पहले आरिफ और युवती को गांव के लोगों ने रात में मिलते हुए पकड़ लिया और सुबह इस बात को लेकर पंचायत बिठाई गई। आरिफ ने लड़की से शादी करने की बात कही और शर्त रखी कि लड़की का तलाक करा दिया जाए।
सोमवार को आरिफ ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस बात की जानकरी जैसे ही अफसाना खातून को लगी उसने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने वक्त रहते उसे देख लिया और फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। परिजनों ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
