Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/शादीशुदा प्रेमिका के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था प्रेमी, लोगों ने पकड़ा तो किया ये हाल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2020

BIHAR/शादीशुदा प्रेमिका के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था प्रेमी, लोगों ने पकड़ा तो किया ये हाल


वैशाली. बिहार के वैशाली जिला में एक प्रेमी जोड़े को बंद कमरे में रंगरेलियां मनाना खासा महंगा पड़ गया. घटना जिले के महुआ इलाके की है जहां बन्द कमरे में एक प्रेमी-प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने बांध कर दोनों की जमकर पिटाई की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. दरअसल पड़ोस का ही रहने वाला एक आशिक अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पास जाकर इश्क लड़ा रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद बंद कमरे में दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

प्रेमी युगल को कमरे से निकालने के बाद घर के पीलर में बांधकर दोनों की पीटा गया. दोनों की इस कदर पिटाई की गई जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती. लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए दोनों की काफी देर तक पिटाई की. मारपीट और प्रेम-प्रसंग की ये घटना महुआ थाना के एक गांव की है. जानकारी के मुताबिक प्रेमी ओर प्रेमिका दोनो एक ही गांव के बताया जा रहे हैं. रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद लोगों ने दोनों पर जमकर हाथ साफ किया. इस बीच आशिक चिल्लाते रहा लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी. भीड़ ने उसकी जूता-चप्पल ओर डंडा से जमकर पिटाई की. इस दौरान स्थानीय महुआ थाना को इसकी कोई जानकारी नहीं थी.

इनपुट- चंद्रमोहन कुमार