Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 5, 2020

मधेपुरा।कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार



जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि होने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ के पार पहुंच गयी है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 102 हो गयी है। हालांकि इसमें 36 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि कुल एक्टिव केस 66 बताए गए हैं।कोरोना पॉजिटिव की लगातार बढ़ रही संख्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे लोगों और पॉजिटिव पाए गए क्वारंटीन में रहे लोगों के कांटैक्ट को लेकर सैंपल लेने का काम भी तेज कर दिया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी चार लोगों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

बताया गया कि कोरोना संक्रमित पाए गए सभी चार लोग ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। कोरोना संक्रमित पाए गए चार नए लोगों में ग्वालपाड़ा प्रखंड के श्याम गांव के एक, चतरा के एक, दुधैला के एक और विषवाड़ी पंचायत के एक व्यक्ति हैं। इन सभी का सैंपल 31 मई को मधेपुरा से आयी मेडिकल टीम ने लिया गया था। पॉजिटिव पाए गए लोगों में तीन दिल्ली से और एक व्यक्ति मुंबई से मधेपुरा लौटे थे। जानकारी हो कि सोमवार की देर रात आयी रिपोर्ट में कुमारखंड सीएचसी के डॉक्टर व 14 स्वास्थ्यकर्मी और तीन श्रमिकों के पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस हो गया है।