तस्कर के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार
बबल डॉन से पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक पिस्टल और 80 कारतूस बेचने के लिए सलाउद्दीन उर्फ अब्दुल्लाह के घर आया था. सनी नेहाल के हाथ 49 कारतूस और एक पिस्टल बेच भी दिया था. हथियार तस्कर बबल के साथ पकड़े गए इमामबाड़ी मोहल्ला निवासी सलाउद्दीन उर्फ अब्दुल्ला रहमगंज मुहल्ले के फराज सिद्दीकी, राशिद खान, युसूफ खान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी निवासी सोनू खान शामिल हैं.
छह सदस्यों के पास से पिस्टल का 31 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. हालांकि हथियार की बरामदगी नहीं हो पाई है. पुलिस पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर छापामारी कर रही है. फिलहाल कोई कामयाबी नहीं मिली है. पूछताछ में बबन डॉन ने बताया कि इससे पहले वह कई बार दरभंगा आ चुका है. कुछ दिन पहले वह सलाउद्दीन उर्फ अब्दुल्ला के घर रात्रि विश्राम भी किया था.
सिटी एसपी ने कहा
सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कर्मवीर मिश्रा के खिलाफ मुंगेर में भी आपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं. बाकी गिरफ्तार लोगो के भी आपराधिक इतिहास खंघाले जा रहे हैं
