Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल। घर लौट रहे राजद नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से भांजे की मौके पर हुई मौत Supaul News in Hindi - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2020

सुपौल। घर लौट रहे राजद नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से भांजे की मौके पर हुई मौत Supaul News in Hindi

कोशी लाइव उपडेट्स:2:00pm


सुपौल. बिहार के सुपौल (Supaul) में अपराधियों ने राजद नेता (RJD Leader) पर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में जहां राजद नेता के भांजी को गोली लगने से मौत हो गई वहीं खुद राजद नेता बुरी तरह से जख्मी (Injured) हैं. घटना जिले के बीरपुर थाना इलाके की है. गुरुवार की देर रात हुई गोलीबारी की इस घटना के बारे में बताया जाता है कि बीरपुर थाना इलाके के बनेलिपट्टी के रहने वाले पूर्व पैक्स अध्यक्ष और राजद के सक्रिय नेता गणेश यादव देर रात अपने घर बनेलिपट्टी लौट रहे थे.

राजद नेता पीएमसीएच रेफर

इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी.
इस घटना के दौरान उनके साथ उनका भांजा प्रमोद यादव भी साथ में था जिसकी गोली लगने से मौत हो गई वहीं राजद नेता गणेश यादव को भी 2-3 गोलियां लगी हैं. उनको बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है जहां गंभीर स्थिति में उनका इलाज जारी है. इस घटना को पुलिस आपसी रंजिश से भी जोड़ कर देख रही है.

पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालघटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. राजद कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है. राजद के छातापुर इलाके से प्रत्याशी रहे जहूर आलम ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पुलिस जल्द से जल्द इन अपराधियों पर अंकुश लगाए . लगातार अपराधी राजनीतिक प्रतिद्वंदता के कारण राजद कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे है. लॉकडाउन के दौरान जिले में बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देकर अपराधी के बाहर निकलने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. मामले की जांच में लगी पुलिस फिलहाल इस घटना पर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.
बता दें कि बाइक सवार अपराधियों ने RJD नेता और उसके भांजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. जिसमें राजद नेता के भांजे की मौके पर मौत हो गयी. गंभीर रुप से घायल राजद नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

घटना जिले के बीरपुर थाना इलाके की है. गुरुवार की देर रात हुई गोलीबारी की इस घटना के बारे में बताया जाता है कि बीरपुर थाना इलाके के बनेलिपट्टी के रहने वाले पूर्व पैक्स अध्यक्ष और राजद के सक्रिय नेता गणेश यादव देर रात अपने घर बनेलिपट्टी लौट रहे थे.

इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना के दौरान उनके साथ उनका भांजा प्रमोद यादव भी साथ में था जिसकी गोली लगने से मौत हो गई वहीं राजद नेता गणेश यादव को भी 2-3 गोलियां लगी हैं. उनको बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है जहां गंभीर स्थिति में उनका इलाज जारी है. इस घटना को पुलिस आपसी रंजिश से भी जोड़ कर देख रही है.