Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करने पर 3.5 प्रतिशत की मिलेगी छूट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 16, 2020

MADHEPURA:ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करने पर 3.5 प्रतिशत की मिलेगी छूट

मधेपुरा।
मधेपुरा। विद्युत आपूíत प्रमंडल मधेपुरा के द्वारा विद्युत विपत्र के राजस्व की वसूली शहरी क्षेत्र मधेपुरा में एवं आइपीडीएस क्षेत्र मुरलीगंज में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शुरू किया गया है। वहीं ऑनलाइन भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को डेढ़ प्रतिशत की जगह 3.5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता तारनंद यादव व कनीय अभियंता सुशील कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा बिल रीडिग करने के लिए सभी एमआरसी एवं आरआरएफ को सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया जा चुका है। साथ ही उन्होंने बताया कि आरआरएफ संघ के कुछ सदस्यों के द्वारा बिलिग कार्य नहीं करने के लिए अन्य आरआरएफ को भड़काया जा रहा है। ऐसे आरआरएफ संघ के सदस्यों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया है। साथ ही जो आरआरएफ कार्य पर लौटने को तैयार नहीं है उसके स्थान पर नए आरआरएफ को नियुक्त कर कार्य जारी रखा जाएगा।