बिहार में आज 41 मिले कोरोना पॉजिटिव
बिहार में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. बिहार में आज 41 नए कोरोना पॉजिटिव पाये गये है. इस नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 466 हो गयी है.
LIVE CoronaVirus Bihar news Update: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 466 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को अब तक 25 नए मामले मिल चुके हैं। इसके पहले गुरुवार को 1492 सैंपल की जांच में 22 पॉजिटिव मिले थे। इस बीच राज्य में कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 450 संक्रमितों में अब तक 95 लोग कोरोना को पराजित कर घर वापस जा चुके हैं। हालांकि, दो की मौत भी हो चुकी है।
राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ बिहार में कोरोना के रेड जोन या हॉट स्पॉट भी बढ़कर पांच हो गए हैं। रेड जोन में शामिल जिलेे मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर व गया हैं। ऑरेंज जोन में नालंदा, कैमूर, सिवान, गोपालगंज, भागलपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, अरवल, सारण, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया हैं। राज्य के शेष जिले ग्रीन जोन में हैं।
शुक्रवार को मिले 25 पॉजिटिव केस
शुक्रवार को कानपुर से नालंदा लौटा एक युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। रोहतास व कैमूर से छह-छह लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक संक्रमित बक्सर से मिले हैं। वहां मिले 11 संक्रमितों में एक साल का एक बच्चा भी शामिल है।
पटना से मिले दो और संक्रमित
गुरुवार को पटना से दो और पॉजिटिव मिले। उनमें एक फाइनेंस कॉलोनी और दूसरा मीठापुर का है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो मीठापुर से मिला संक्रमित आइजीआइएमएस का स्टॉफ है। जबकि, फाइनेंस कॉलोनी के जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे कटिहार में कृषि पदाधिकारी हैं। वे कटिहार से पटना आए थे। उनकी हिस्ट्री तैयार की जा रही है। पटना में दो और संक्रमित मिलने के बाद अकेले पटना से संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है।
बक्सर से मिले सर्वाधिक पॉजिटिव
वैसे तो अभी तक आंकड़ों के अनुसार बिहार में सर्वाधिक कोरोना मरीज मुंगेर में हैं, लेकिन शुक्रवार को अभी तक सर्वाधिक 11 संक्रमित बक्सर से मिले हैं। इसके साथ बक्सर का आंकड़ा 51 हो गया है। यह राज्य में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।
रोहतास से मिले छह संक्रमित
आज छह संक्रमित रोहतास से भी मिले हैं। इसके पहले गुरुवार को सर्वाधिक संक्रमित रोहतास से मिले थे। वहां से 11 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिल थे। उनमें एक सासाराम, एक बभनौली, दो परमेश्वरपुर, एक हाराकमाल डेहरी, एक भितिवान, एक उसरी और दो नोखा के हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो सभी पूर्व के संक्रमित के संपर्क की चेन हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री बनाई जा रही है।
भोजपुर से छह, कैमूर से एक पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कैमूर से छह तथा भोजपुर से एक मरीज मिले। इसके पहले गुरुवार को सीतामढ़ी से चार और सारण से भी दो पॉजिटिव सैंपल मिले थे। सीतामढ़ी में इसके पूर्व दो संक्रमित मिल चुके हैं। अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या छह हो गई है। सीतामढ़ी के साथ ही सारण से भी दो पॉजिटिव मिले।
मुंगेर में 95 पहुंचा सक्रमितों का आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ताया कि गुरुवार को मुंगेर से तीन पॉजिटिव मिले। जमालपुर से मिले तीन लोगों के बाद जिले के संक्रमितों की संख्या 95 हो गई है। सबकी कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार की जा रही है।
कुल संक्रमित एक नजर में :
1. मुंगेर: 95
2. रोहतास: 51
3. बक्सर: 51
4. पटना: 43
5. नालंदा: 37
6. सिवान: 30
7. कैमूर: 24
8. गोपालगंज: 18
9. भोजपुर: 12
10. बेगूसराय: 11
11. औरंगाबाद: 8
12. गया: 6
13. सारण: 6
14. मधुबनी: 5
15. सीतामढ़ी: 6
16. पश्चिम चंपारण: 5
17. भागलपुर: 5
18. पूर्वी चंपारण: 5
19. दरभंगा: 5
20. नवादा: 4
21. अरवल: 4
22. लखीसराय: 4
23. जहानाबाद: 4,
24. वैशाली: 3
25. बांका: 3
26. मधेपुरा: 2
27. शेखपुरा : 1
28. अररिया: 1
29. पूर्णिया: 1
LIVE CoronaVirus Bihar news Update: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 432 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को कानपुर से नालंदा लौटा एक युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। रोहतास के छह लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले गुरुवार को 1492 सैंपल की जांच में 22 पॉजिटिव मिले। इस बीच राज्य में कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 425 कुल संक्रमितों में अब तक 95 लोग कोरोना को पराजित कर घर वापस जा चुके हैं। हालांकि, दो की मौत भी हो चुकी है।
पटना से मिले दो और संक्रमित
गुरुवार को पटना से दो और पॉजिटिव मिले। उनमें एक फाइनेंस कॉलोनी और दूसरा मीठापुर का है।
सर्वाधिक पॉजिटिव मिले रोहतास से
वैसे तो अभी तक आंकड़ों के अनुसार बिहार में सर्वाधिक कोरोना मरीज मुंगेर में हैं, लेकिन शुक्रवार को अभी तक सर्वाधिक छह संक्रमित रोहतास से मिले हैं। गुरुवार को भी सर्वाधिक संक्रमित रोहतास से ही मिले थे। वहां से 11 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिल थे। उनमें एक सासाराम, एक बभनौली, दो परमेश्वरपुर, एक हाराकमाल डेहरी, एक भितिवान, एक उसरी और दो नोखा के हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो सभी पूर्व के संक्रमित के संपर्क की चेन हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री बनाई जा रही है।
सीतामढ़ी से चार, सारण से दो पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को सीतामढ़ी से चार और सारण से भी दो पॉजिटिव सैंपल मिले। सीतामढ़ी में इसके पूर्व दो संक्रमित मिल चुके हैं। अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या छह हो गई है। सीतामढ़ी के साथ ही सारण से भी दो पॉजिटिव मिले।
मुंगेर में 95 पहुंचा सक्रमितों का आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ताया कि गुरुवार को मुंगेर से तीन पॉजिटिव मिले। जमालपुर से मिले तीन लोगों के बाद जिले के संक्रमितों की संख्या 95 हो गई है। सबकी कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार की जा रही है।
कुल संक्रमित एक नजर में :
1. मुंगेर: 95
2. रोहतास: 5
3. पटना: 43
4. बक्सर: 40
5. नालंदा: 37
6. सिवान: 30
7. गोपालगंज 18
8. कैमूर 17
9. बेगूसराय 11
10. भोजपुर 11
11. औरंगाबाद 8
12. गया 6
13. सारण 6
14. मधुबनी: 5
15. सीतामढ़ी 6
16. पश्चिम चंपारण 5
17. भागलपुर 5
18. पूर्वी चंपारण 5
19. दरभंगा 5
20. नवादा 4
21. अरवल 4
22. लखीसराय 4
23. जहानाबाद 4,
24. वैशाली 3
25. बांका 3
26. मधेपुरा 2
27. शेखपुरा 1
28. अररिया 1
29. पूर्णिया: 1
रेड जोन में शामिल ये हैं पांच जिले
मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया.
ऑरेंज जोन में शामिल है ये 20 जिले
नालंदा, कैमूर (भभुआ), सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, अरवल, सरन, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, मधेपुरा और पूर्णिया जिला ऑरेंज जोन में शामिल है.
ग्रीन जोन में शामिल जिले
शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पशिचम चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिले को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है.