Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR COVID-19 LIVE UPDATES:BIG BREAKING: पटना के NMCH में कोरोना से तीसरी मौत, 16 नए मरीज भी मिले हैं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 1, 2020

BIHAR COVID-19 LIVE UPDATES:BIG BREAKING: पटना के NMCH में कोरोना से तीसरी मौत, 16 नए मरीज भी मिले हैं

उपडेट्स।
Live Coronavirus Eastchamparan News Update: पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड अंतर्गत जटवा गांव निवासी कोरोना पाजिटिव एक मरीज की शुक्रवार को पटना में मौत हो गई। 63 वर्षीय वृद्ध कैंसर रोग से भी पीड़ित था। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उसके साथ संक्रमित हुए दो अन्य मरीजों की रिपोर्ट भी अब निगेटिव हो गई है। जिले में अब मात्र एक अरेराज का युवक ही कोरोना पाजिटिव है। बंजरिया के अंचलाधिकारी मणि कुमार वर्मा ने बताया कि कोराना से मरे वृद्ध का शव मंगाया जा रहा है। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले शिवहर में मिले फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के गवंद्री निवासी कोरोना संक्रमित युवक की भी दो दिन पहले रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
कोरोना महामारी के बीच बड़ी खबर आ रही है राजधानी पटना से. जहां कोरोना से तीसरी मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि एक 64 साल के मरीज ने पटना के एनएमसीसएच अस्पताल में दम तोड़ दिया है. वहीं इसके साथ ही बिहार में 16 और नए मरीज मिले हैं'.।
*🆕पटना - बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या हुई 466*
16 और नये कोरोना पॉजिटिव मरीज बिहार में मिले
मधुबनी में 13, कटिहार में 2 और रोहतास में एक नये मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी जानकारी.